उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

सांड ने रोकी तेजस एक्सप्रेस की रफ्तार, कानपुर से लखनऊ जा रही थी ट्रेन, यात्रियों में अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. हाईवे आए दिन हादसे हो रहे हैं, किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं. वहीं कल देर रात एक सांड ने एक्सप्रेस ट्रेन को ही रोक़ दिया. अचानक ट्रेन रुकने पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों से लेकर कर्मचारी सकते में आ गए. हालांकि सांड के हटने पर ट्रेन आगामी स्टेशन को रवाना कर दिया गया.

रेलवे ट्रैक पर अचानक आया सांड

दरअसल कानपुर पुल बांया किनारा (गंगाघाट) रेलवे स्टेशन से देर शाम दिल्ली से चलकर कानपुर होते हुए लखनऊ जा रही कॉरपोरेट तेजस एक्सप्रेस ट्रेन डाउन लाइन से होते हुए स्पीड से जा रही थी. लेकिन तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार उस वक़्त थम गई जब ऋषि नगर केबिन के पास समय करीब 08:53 बजे लगे सिग्नल के सामने अचानक रेलवे ट्रैक पर सांड आ गया. जिसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन रुकते ही स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा में लगे RPF-GRP कर्मियों में हड़कम्प मच गया. साथ ही यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई. हालांकि सांड के हट जाने के बाद ट्रेन को आगामी स्टेशन को रवाना कर दिया गया. साथ ही चालक ने स्टेशन मास्टर को जानकारी देकर मामले को नोट कराया है.

अक्सर मरते हैं आवारा जानवर

वहीं जब लोगों को जानकारी हुई की आवारा जानवर की वजह से ट्रेन रोकी गई है. तब उन्होंने राहत सांस ली. आए दिन इस तरह से आवारा जानवर रेलवे ट्रैक पर आ जाते हैं. इस वजह से कई आवारा जानवर ट्रेन की चपेट में आने से मर जाते हैं. फिलहाल आगे का रूट क्लियर होने से तेजस एक्सप्रेस को कोई भी परेशानी नहीं हुई.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button