उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मिल्कीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ का गूंजा राष्ट्रगौरव

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कुमारगंज व अमानीगंज में उमड़ी देशभक्ति, विधायक चंद्रभानु पासवान, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

मिल्कीपुर (अयोध्या)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 13 से 15 अगस्त के शुभारंभ पर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज में विधायक चंद्रभानु पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

इस दौरान बाजार में देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। यात्रा में विधायक के साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।यात्रा के प्रथम चरण में कुमारगंज बाजार से निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हुए और लोगों को राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत संदेश दिया।

वहीं दूसरे चरण में अमानीगंज मंडल से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें थानाध्यक्ष और सीओ सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीयता का यह भाव हर घर तक, हर जन तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत माता, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और अन्य देशभक्ति के नारे लगाते रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button