उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उरुवा-धुरियापार मार्ग निर्माण का मामला फिर सदन में उठा

  • चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने नियम 51 के तहत सरकार से की मांग
  • पीडब्ल्डी कैविनेट मंत्री और राज्यमंत्री के साथ साथ और मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी से भी मिलकर की उरुवा-धुरियापार सड़क और गोला बेबरी पुल के विषय में वार्ता

उत्तर प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र में चिल्लूपार क्षेत्र की उरुवा-धुरियापार की बदहाल सड़क के पुनर्निर्माण का मामला आज नियम 51 के तहत उठाकर सरकार से उक्त सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की गयी।

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा सदन को लिखित रूप से अवगत कराया गया कि उरुवा-धुरियापार सड़क कई साल से बदहाल और जर्जर होकर टूट गयी है, चिल्लूपार क्षेत्र के पश्चिमी छोर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण उक्त सड़क काफी व्यस्त सड़क है, मगर उसका निर्माण न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है, आये दिन होती दुर्घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे सरकार शीघ्र से शीघ्र उक्त सड़क का निर्माण कराये।

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने पीडब्ल्यूडी के कैविनेट मंत्री जतिन प्रसाद और राज्य मंत्री बृजेश प्रताप सिंह से भी मिलकर उरुवा-धुरियापार सड़क की बदहाल स्थिति की जानकारी देकर बताया कि शासन के पास विभाग से स्टीमेट आ चुका है, अगर शीघ्र धनराशि मिल जाये तो उक्त सड़क का कार्य आरम्भ हो जाए। श्री त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मंत्री गण ने शीघ्र धन आवंटित करने का आश्वासन दिया है।

दूसरी तरफ गोला-हाजीपुर पुल और सड़क के रुके हुए कार्य को लेकर मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी से मुलाकात कर उक्त पुल और सड़क के लिए विभाग द्वारा भेजे गये रिवाजइज स्टीमेट के अनुसार धन आवंटित करने को कहा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आजमगढ सांसद दिनेश लाल यादव निरहू का भी फोन आया था। वे प्रयास कर रहे हैं कि शीघ्र धन उपलब्ध कराया जाए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button