उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसुलतानपुर

सुलतानपुर : अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने से तीन की मौत, चार घायल

सुलतानपुर। थाना कूरेभार कस्बे में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस क्रेन व जेसीबी की मदद से राहत बचाव कार्य करा रही है।

अयोध्या-प्रयागराज मार्ग के कूरेभार में बुधवार की सुबह अयोध्या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया। ट्रक सीधे पवन की दुकान में जा घुसी। दुकान पर मौजूद राजेश अग्रहरी (38) निवासी कस्बा कूरेभार, राजन तिवारी (55) निवासी चमुरखा कूरेभार व राकेश कसौधन (45) निवासी कस्बा कूरेभार की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने इनके शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने क्रेन व जेसीबी मंगवाकर लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में पवन (25) निवासी कूरेभार, महदीप पांडे (50) निवासी पलिया थाना हैदरगंज अयोध्या, राधेश्याम (47) निवासी कूरेभार व दूसरे ट्रक का क्लीनर शिवम बारा प्रयागराज घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button