उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

Kanpur: नाट्य कला में सीएसजेएमयू प्रदेश में नंबर वन, भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को मिला दूसरा स्थान

कानपुर। राजभवन में भाषण और नाट्य प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सीएसजेएमयू कानपुर के छात्रों ने नाट्य प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान हासिल हुआ। नाट्य टीम में कांची त्रिपाठी, सुन्दरम मिश्रा,ओजस्वी दीक्षित,शरद,आदर्श सिंह चौहान,विभांश वर्मा,अनन्त सक्सेना,सुमित तिवारी,अथर्व मिश्रा शामिल रहे। भाषण में छात्रा नंदिनी दुबे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ साथ अन्य कौशल में भी आगे बढ़ रहे हैं ।  कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि हमारे विद्यार्थी न केवल ज्ञान और तर्कशक्ति में कुशल हैं, बल्कि उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और सांस्कृतिक चेतना भी आगे है। क्राइस्ट चर्च कॉलेज से प्रो मीत कमल एवं विवि कैंपस से डॉ रश्मि गोरे भी मौजूद रहीं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button