उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसुलतानपुर

एनकाउंटर में ढेर हुआ यूपी का कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय, घोषित था एक लाख रुपये का था इनाम

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को शुक्रवार की सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली। UP STF ने सूबे के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को एक एनकाउंटर में मार गिराया। उपाध्याय पर एक लाख रुपये का इनाम था और उसके ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद उपाध्याय उत्तर प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था। उसका नाम सूबे के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में शामिल था। उपाध्याय अयोध्या जिले के मायाबाजार का रहने वाला था और उसके ऊपर करीब 3 दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

सटीक निशाने लगाने के लिए जाना जाता था विनोद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विनोद उपाध्याय और UP STF के बीच यह मुठभेड़ सुल्तानपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद फायरिंग के दौरान घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। अपने सटीक निशाने के लिए मशहूर विनोद उपाध्याय ने अपराध की दुनिया में तहलका मचा रखा था। उसके खात्मे को एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

माफिया विनोद के पास से बरामद हुई स्टेन गन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुख्यात माफिया डॉन विनोद के साथ मुठभेड़ के दौरान STF टीम का नेतृत्व DSP दीपक सिंह कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद माफिया के पास से 30 बोर की चाइनीज कंपनी मेड पिस्टल, 9एमएम की फैक्टरी मेड स्टेन गन के साथ-साथ जिंदा एवं खोखा कारतूस की भी बरामदगी हुई है। पुलिस ने माफिया की स्विफ्ट कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button