उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास से खूंखार वार्डेन का VIDEO वायरल, छात्राओं पर बरसाए डंडे

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में एक वार्डेन का खूंखार चेहरा सामने आया है। वार्डेन ने छात्राओं की डंडे से बेरहमी से पिटाई की है। इस दौरान छात्राएं रोती और चीखती रहीं लेकिन वार्डेन के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी।

क्या है पूरा मामला?

गोरखपुर के विकासखंड खजनी क्षेत्र अंतर्गत उसवां बाबू स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास में रह रही छात्राओं को वार्डेन द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान छात्राएं चीखती चिल्लाती नजर आईं, लेकिन वार्डेन ने उनकी एक न सुनी।

वार्डेन उन पर डंडे पर डंडे बरसाती गई। वार्डेन ने किसी भी छात्रा को नहीं बख्शा और सभी की पिटाई की। छात्राओं ने जब अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाए और इसका वीडियो सामने आया, तब प्रशासन हरकत में आया।

बीएसए ने क्या कहा?

बीएसए ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। इस मामले में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में आते ही विभागीय जांच और पुलिस की जांच कराई जा रही है क्योंकि मामला 2 अगस्त 2024 का है।

खजनी थानेदार शैलेन्द्र कुमार ने वार्डेन को बुलाकर पूछताछ भी की है। वार्डेन अर्चना पांडेय अपने आप को निर्दोष बता रही हैं लेकिन वीडियो में सब कुछ साफ दिख रहा है। अधिकारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button