अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अयोध्या में साधु रूप में नजर आ रहे 2 युवकों के साथ बीच सड़क पर मारपीट, VIDEO वायरल

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में बुलट सवार 2 युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक इन साधु रूपी युवकों की पिटाई कर रहा है और उन पर महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

अयोध्या में थाना कैंट के गुप्तारघाट के पास 2 युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये दोनों युवक साधुओं के वेश में नजर आ रहे थे। हालांकि वह साधु हैं या नहीं, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में दिख रहा है कि इन युवकों के साथ मारपीट करने वाला शख्स उन पर छेड़खानी का आरोप लगा रहा है।

इस दौरान एक बुजुर्ग शख्स बीच-बचाव की कोशिश कर रहा होता है। ये बुजुर्ग शख्स भी साधुओं के वेश में ही नजर आता है। इस दौरान पिटाई करने वाले युवक लगातार गालियां बकते हैं और आस-पास के लोगों से कहते हैं कि ये लोग छेड़खानी कर रहे थे।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई FIR नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अभी तक शिकायत नहीं हुई दर्ज

अभी तक वायरल वीडियो को लेकर किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज करने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए वाद विवाद के बाद यह पूरा मामला शुरू हुआ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button