उत्तर प्रदेशझाँसीबड़ी खबर

जब मलिन बस्ती में बिना कार्यक्रम के लौटी मंत्री बेबी रानी मौर्य

  • मंत्री का पारा चढ़ा, पूछा और कितना चलाओगे भैया

झांसी। झांसी मण्डल की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य मलिन बस्ती के अपने प्रोटोकाल में दिए कार्यक्रम के बावजूद रास्ते से वापस लौट कर चली आई । उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने महापौर व अधिकारियों की क्लास लगाते हुए कहा कि वापस चलो और बिना कार्यक्रम के ही लौट आईं।

दरअसल बीते शाम अपने प्रोटोकॉल के अनुसार प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य करीब साढ़े चार बजे कान्हा उपवन पहुंची थी। वहां उन्होंने गौमाता की आरती उतारी। पूजा अर्चना करने के बाद करीब शाम 6 बजे उन्हें हंसारी स्थित मलिन बस्ती में जाना था। वहां लोगों के साथ उनका कार्यक्रम तय था। वहां पहुंचने से पहले जिस रास्ते से वह गुजरी वहां रिहायशी मकान बने हुए थे। उन्हें देख रास्ते में चलते हुए वह एकाएक रुक गई।

उन्होंने महापौर रामतीर्थ सिंघल से कहा कि यह मलिन बस्ती नहीं है। इसलिए वापस चलो। उनके साथ झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त व प्रशासन के आला अफसर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि और कितना पैदल चलाओगे भैया? हालांकि महापौर अपनी सफाई प्रस्तुत करते हुए कह रहे थे कि अब इतना पैदल नहीं चलना है। लेकिन मंत्री बेबीरानी मौर्या ने उनकी एक न सुनी। दरअसल वहां बहुत अच्छे रिहायशी आवास बने हुए थे जिन्हें देखकर मंत्री का पारा गरम हो गया और वापस लौट आई। उनके साथ राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम भी थी। इस पूरी घटना के वीडियो अब सामने आया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button