उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र के मदरसों में भी मनाया गया विश्व योग दिवस, छात्र-शिक्षकों ने लिया हिस्सा

लखनऊ। लखनऊ के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों ने भी योग किया। विश्व योग दिवस के अवसर पर मदरसा के छात्रों को योग कराने वाले शिक्षकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और छात्राें को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

लखनऊ के दारूल उलूम मदरसा में छात्रों ने सामूहिक रूप से योग किया। छात्रों को योग के बारे में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और अच्छा बताया। योग करना और कराना, दोनों ही जीवन को सुरक्षित रखने वाला बताते हुए शिक्षक ने योग को जीवन में अपनाने के लिए आवश्यक बताया।

शहर के अन्य मदरसों में भी छात्रों ने योग किया। शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आवश्य बताया। मदरसा के शिक्षक फैजी ने कहा कि देश व प्रदेश में योग दिवस मनाने के लिए सभी आगे आये हैं, तो वह पीछे कैसे रहते हैं। योग दिवस पर छात्रों के साथ उन्होंने भी योग किया।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी मदरसों के अध्यापकों ने अपना फर्ज निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अपनी सहभागिता की। योग दिवस पर छात्रों को योग अभ्यास कराने के बाद कुछ एक स्थानों पर मिष्ठान वितरण भी कराया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button