उत्तर प्रदेशरामपुर

योग हमारी सांस्कृतिक धरोहर रही है: कपिल देव अग्रवाल

रामपुर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। प्राचीन काल से ही हम योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयास करते रहे हैं।

अष्टम अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम कपिल देव अग्रवाल ने योग दिवस की सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि योग दिवस पर सभी लोग बढ़ चढकर हिस्सा लेकर इसका लाभ लें। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में योग करें।

उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग घोषित की गई। देश के 25 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया गया। उत्तर प्रदेश में भी सरकार ने 3.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़े जाने की योजना को साकार रूप दिया। हमारे देश एवं प्रदेश में योग करने वाले लोगों की संख्या बहुत है, बीते आठ वर्षों में यह संख्या बढ़ी है और आगे और भी बढ़ेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button