उत्तर प्रदेशगोण्डाबड़ी खबर

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, एसओ व एसओजी प्रभारी निलंबित, गुस्साए कर्मियों ने ठप की बिजली

गोंडा। पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में एसपी आकाश तोमर ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने एसओ नबाबगंज तेज प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को निलंबित कर दिया है। वहीं पिता की तहरीर पर एसओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को आपूर्ति ठप कर दी है।

बुधवार को बस्ती जनपद के परशुराम थाने के धुरदा गांव निवासी झोलाछाप डाक्टर राजेश कुमार चौहान की हत्या के मामले में पुलिस माझा राठ निवासी युवक देव नरायन उर्फ देवा पुत्र राम बचन को थाने लाई थी। जहां पुलिस हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी।  रात करीब आठ बजे उसका शव इमर्जेंसी में लाया गया था। सूचना पर रात में ही डीआईजी विनोद कुमार सिंह ने थाने पर पहुंचकर वारदात के बारे में जानकारी ली थी। एसपी ने बताया कि इस मामले में एसओ व एसओजी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं 

एसपी ने बताया कि मृतक देवनारायण का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने ठप की आपूर्ति 

पुलिस हिरासत में बिजली संविदा कर्मचारी की मौत से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को आपूर्ति ठप कर दी है। स्थिति यह है कि एफआईआर की कापी देने के लिए पुलिस कर्मियों को थाने में किराए का जनरेटर मंगाना पड़ा। फिलहाल नबाबगंज कस्बा गम और गुस्से में सुलग रहा है।

बुधवार को नबाबगंज के मांझा राठ निवासी संविदा बिजली कर्मचारी देवनारायण उर्फ देवा की मौत के बाद सभी लोग गुस्से में हैं। पुलिस भी किसी भी अनहोनी की आशंका में सहमी हुई है। निलंबित एसओ भी भूमिगत हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि हिरासत में मौत के बाद एसओ थाने से नदारद हैं।

वहीं सीओ व कई थानों की फोर्स थाने पर कैम्प कर रही है। बताया तो यह भी जाता है कि गुरुवार सुबह ही कई थानों की फोर्स थाने पर बुलाई गई है। जिसमें पडोसी जनपद बलरामपुर के सादुल्लाहनगर, रेहरा आदि थाने के फोर्स शामिल हैं। वहीं आला अफसर भी मामले पर नजर रख रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button