उत्तर प्रदेशबड़ी खबरसंत कबीर नगर

यूटूबर मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने दूसरे युवक से कराई थी शादी

संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में मशहूर यूटूबर मालती चौहान की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यूटूबर के मौत की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया. यूटूबर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य कानूनी कार्रवाई में जुट गई.

संत कबीर नगर में यूटूबर मालती चौहान की मौत पर लगी भीड़.

दरअसल, बहुत ही कम समय मे रील के माध्यम से मशहूर यूटूबर मालती चौहान ने ख्याति प्राप्त कर ली थी, लेकिन बुधवार की रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर महुली पुलिस दंग रह गई. बता दें कि सोशल मीडिया पर मालती चौहान और उनके पति विष्णु राज से विवाद का वीडियो महीनों से दोनों लोगों द्वारा डाला जा रहा था. पति-पत्नी का यह विवाद चर्चा का विषय बन गया था. इसी दौरान बताया जा रहा है कि विष्णु ने अपनी पत्नी मालती की शादी एक अर्जुन नाम के युवक से करा दी थी. यूटूबर मालती चौहान की मौत की सूचना पर उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

यूटूबर मालती चौहान के शव का पंचनामा कराती पुलिस.

बता दें कि मालती चौहान एक गरीब परिवार से थी, लेकिन अपने पति के साथ यूट्यूब पर गाना बनाते हुए लोगों में काफी मशहूर हो गयी थी. इस दौरान पति-पत्नी दोनों यूट्यूब से खूब पैसे भी कमा रहे थे. इस पूरे मामले में महुली एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मालती चौहान के मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button