ताज़ा ख़बरविदेश

रूस के कब्जे में यूक्रेन का पहला शहर खेर्सोन, मेयर ने टेके घुटने, लोगों से की सैनिकों से ना भिड़ने की अपील

रूस ने यूक्रेन के बड़े शहर खोर्सेन को अपने कब्जे में ले लिया है. दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का आज आठवां दिन है और करीब 10 लाख लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं. करीब तीन लाख की आबादी वाले इस शहर में पिछले साल नाटो समर्थित युद्ध अभ्यासों की मेजबानी की गई थी. ऐसे में इसपर कब्जा करना रूस के लिए एक बड़ी बढ़त की तरह है. ऐसा कहा जा रहा है कि वो राजधानी कीव पर कब्जे की फिराक में है. ताकि सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके.

यूक्रेन के क्षेत्रीय अधिकारी गेन्नेडी लखुता ने बुधवार देर रात स्वीकार किया कि रूसी आक्रमणकारी खेर्सोन के सभी हिस्सों में मौजूद हैं. यहां तीन दिनों तक घेराबंदी की गई, जिसके कारण खाने के सामान और दवा की कमी पड़ गई. अस्पतालों में युद्ध और दूसरे कारणों से जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार तक के लिए उनके परिजनों को संघर्ष करना पड़ रहा है. शहर के मेयर ने ऐलान किया है कि वह सैनिकों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

खोर्सेन पर हुआ रूस का कब्जा

मेयर ने प्रतिबंधों को स्वीकार किया

मेयर ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने रूसी सैनिकों को लेकर कोई वादा नहीं किया है लेकिन कर्फ्यू और कार ट्रैफिक पर प्रतिबंधों को स्वीकार कर रहा है. साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि रूसी सैनिकों से ना भिड़ें. मेयर ने कहा, ‘हमारे ऊपर लहरा रहा झंडा यूक्रेन का ही है. और उसे इस तरह रखने के लिए इन मांगों को पूरा करना होगा,’ रूस लगातार यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. अब उसके सैनिकों के लिए खोर्सेन में घुसने से देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से तक पहुंचने का रास्ता भी साफ हो गया है.

https://twitter.com/ASBMilitary/status/1498843111228940291?t=mZwDeSq0DAtESJ2QkjiCiA&s=19

मुसीबतों से घिरे आम नागरिक

मेयर वादिम बॉयचेंको ने बताया कि कई घंटों तक हुई बमबारी के बाद शहर में नागरिकों को बिना रोशनी, पानी या हीटिंग के रहना पड़ रहा है. वो भी तब जब ठंड का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने कहा, ‘आज वो केवल हमें बर्बाद करना चाहते हैं.’ खेर्सोन में मॉस्को की जीत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना के उत्तर, पूर्व और दक्षिण से यूक्रेन में घुसने और वहां हमले करने के एक हफ्ते बाद हुई है. रूस के सैनिक सैन्य ठिकानों के अलावा उन इमारतों पर भी बम बरसा रहे हैं, जहां आम नागरिक रहते हैं. ये हमले राजधानी कीव के अलावा खार्किव शहर पर भी हो रहे हैं, जहां अधिकतर लोग रूसी भाषा बोलते हैं. ये यूक्रेन का दूसरा बड़ा शहर है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button