बड़ी खबरविदेश

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, कराची में उतरना पड़ा

कराची। दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइस जेट के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से स्थितियां तनाव पूर्ण हो गयीं। आनन-फानन में विमान को पाकिस्तान के कराची में उतारने का निर्णय लिया गया। विमान को कराची में आपातकालीन स्थितियों में उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए स्पाइसजेट के विमान संख्या एसजी-11 को मंगलवार सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी। इस विमान ने सुबह आठ बजकर चार मिनट पर दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरी।

भारतीय समयानुसार साढ़े नौ बजे के आसपास इस विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उस समय विमान के सबसे निकट पाकिस्तान का जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा था। विमान के चालक दल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर विमान की तकनीकी खराबी की जानकारी दी और कराची में आपात स्थितियों में उतारने की बात कही। सहमति के बाद भारतीय समयानुसार सुबह 9:47 बजे (पाकिस्तानी समयानुसार सुबह 9:17 बजे) विमान को कराची हवाई अड्डे पर उतारा गया।

बताया गया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को कराची की ओर मोड़ना पड़ा। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया है और यात्री सुरक्षित हैं। विमान उतारते समय कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान सामान्य रूप से उतरा। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button