ताज़ा ख़बरविदेश

Elon Musk पर ट्विटर ने किया मुकदमा

सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर ने मंगलवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। पिछले कुछ दिनों से माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर 44 अरब डालर का अधिग्रहण सौदा रद्द होने के बाद मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा था। ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि बोर्ड ने डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी मस्क को उनके संविदात्मक दायित्वों के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए मुकदमा दायर किया है। न्यूयार्क की प्रमुख कानूनी फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज ने आरोप लगाया है कि मस्क ने सौदे से बचने की तलाश की है। यह अनुबंध का उल्लंघन है।

ट्विटर ने आरोप लगाया है- ‘मस्क ने ट्विटर और उसके शेयरधारकों के लिए अपने दायित्वों का सम्मान करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने जिस सौदे पर हस्ताक्षर किए, वह अब उनके व्यक्तिगत हितों की सेवा नहीं करता है।’ इस घटनाक्रम का असर यह हुआ है कि मंगलवार को ट्विटर कंपनी के शेयर में तेज गिरावट देखी गई। मस्क के अधिग्रहण से पीछे हटने के बाद ट्विटर के शेयर 11.3 प्रतिशत तक गिर चुके हैं। मस्क की टीम ने शनिवार को पत्र लिखकर ट्विटर खरीद सौदे को समाप्त करने की घोषणा की थी।

अप्रैल में मस्क ने ट्विटर के साथ 54.20 डालर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 अरब डालर के लेनदेन में अधिग्रहण समझौता किया था। मस्क ने मई में अपनी टीम को ट्विटर के इस दावे की सत्यता की समीक्षा करने की अनुमति देने के लिए सौदे को रोक दिया था कि प्लेटफार्म पर 5 प्रतिशत से कम खाते बाट (स्पैम) हैं या नहीं। जून में मस्क ने खुले तौर पर ट्विटर पर विलय समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और स्पैम और फर्जी खातों की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button