ताज़ा ख़बरविदेश

श्रीलंका में आंदोलन के साथ सिंहल-तमिल नव वर्ष का स्वागत

  • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का छठा दिन
  • पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा सहित दिग्गज हस्तियां बनीं आंदोलन का हिस्सा

कोलंबो। भीषण आर्थिक व राजनीतिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित राजपक्षे परिवार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन गुरुवार को छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कोलंबों में राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर आंदोलन करते हुए पारंपरिक सिंहल-तमिल नव वर्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर रोशन महानामा सहित श्रीलंका की कई दिग्गज हस्तियां इस आंदोलन का हिस्सा बनीं।

श्रीलंका इस समय सर्वाधिक खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है। लोग राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे व उनके परिवार को इन स्थितियों के लिए जिम्मेदार मानकर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर ही पारंपरिक सिंहल-तमिल नव वर्ष का उत्सव मनाया। इन लोगों ने सुबह 8.41 बजे नव वर्ष का स्वागत किया और फिर मुहूर्त के अनुसार सुबह नौ बजकर सात मिनट पर दूध उबाला। नए साल में पहले भोजन के लिए सुबह दस बजकर 17 मिनट पर पारंपरिक मिठाइयां बांटी गयीं। इस दौरान आंदोलनकारी श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

गुरुवार को प्रदर्शनकारियों का मनोबल बढ़ाने देश कई दिग्गज कलाकार, लेखक, खिलाड़ी, संगीतकार आदि पहुंचे। इनमें दिग्गज संगीतकार विक्टर रत्नायके, पूर्व क्रिकेट रोशन महानामा भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवेश द्वार व आसपास के इलाके पर कब्जा कर रखा है और वे सरकार से वार्ता तक के लिए तैयार नहीं हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button