देशबड़ी खबर

भारत आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने के लिए प्रतिबद्धः अमित शाह

  • केंद्रीय गृहमंत्री ने आईपीएस प्रोबेशनर्स अधिकारियों की पासिंग आउट परेड को संबोधित किया

हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत ने सात दशक तक आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है। इस दौरान करीब 36 हजार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। भारत आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम किया है।

उन्होंने यह बात आज यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर्स) अधिकारियों के 74 आरआर बैच की दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड में शामिल होने के बाद कही।

गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में प्रोबेशनर्स अधिकारियों से कहा आजादी के बाद अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना के समय देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने कहा था कि देश को एक संघीय संविधान के तहत अक्षुण्य बनाए रखने की ज़िम्मेदारी अखिल भारतीय सेवाओं की है। इस वाक्य को आप सब अपने जीवन का गुरु वाक्य बनाएं।

अमित शाह ने कहा कि आतंकी फंडिंग पर केंद्र सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। वामपंथी उग्रवाद पर सरकार ने काबू पा लिया है। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर ऐसे संगठनों को कड़ा संदेश दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button