ताज़ा ख़बरदेश

शिवसेना नेता संजय राऊत को जान से मारने की धमकी

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह जानकारी शनिवार को खुद संजय राऊत ने पत्रकारों को दी।

संजय राऊत ने शनिवार को बताया कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने पत्रकार शशिकांत वारिसे की हत्या के मुद्दे पर न बोलने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो उनका शशिकांत वारिसे जैसा अंजाम होगा।

उन्हें कहा गया है कि वे मृत पत्रकार शशिकांत के परिवार वालों से न मिलें। संजय राऊत ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है। संजय राऊत ने कहा कि भले ही उन्हें धमकी मिली है, फिर भी वे रत्नागिरी जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button