बड़ी खबर

भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से दिलाई मुक्ति: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा वासियों को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दिलाई है। त्रिपुरा अब पिछड़े राज्यों में नहीं रहा। आज ‘आवास-आरोग्य-आय’ की त्रि-शक्ति त्रिपुरा को सशक्त बना रही है।

अपनी त्रिपुरा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पीएम आवास योजना ने यहां के गरीब लोगों का जीवन बदल दिया है। हमने बीते पांच साल में करीब-करीब तीन लाख पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं है। त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी को झंडा फहराने की इजाजत थी, लेकिन आज भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी है।

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी गरीब से केवल विश्वासघात करना जानते हैं। उनको जनता के हितों की कोई चिंता नहीं रहती है। भाजपा आपकी सेवक और सच्चे साथी की तरह हर चिंता को दूर करने का काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा की 60 सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होगा और दो मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button