देशबड़ी खबर

दिल्ली: सीएम रेखा ने वजीराबाद बैराज का किया निरीक्षण, अधिकारियों को ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना पर काम करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कई बड़े नालों और वजीराबाद बैराज पर यमुना नदी के हिस्से का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना पर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना, जल मंत्री प्रवेश वर्मा और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) तथा सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कई अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने नदी की सफाई के लिए जारी कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यमुना रिवरफ्रंट परियोजना पर काम करने का निर्देश दिया। इस परियोजना में नदी की लंबाई में भी पैदल चलने के लिए मार्ग और मनोरंजन क्षेत्र बनाना शामिल है।

यमुना नदी की सफाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रमुख चुनावी वादा है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने वजीराबाद में पूरक नाले, बारापुला नाला, सुनहरी पुल नाला और कुशक नाले का भी निरीक्षण किया और गाद निकालने संबंधी परियोजनाओं पर जारी कामों का भी जायजा लिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button