उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

CM योगी ने किया स्वदेशी मेले का शुभारंभ… स्थानीय उत्पादों, शिल्पकारों को मिलेगा मंच

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी स्वदेशी मेलों की शुरुआत करेंगे। दस दिवसीय ये मेले स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को मंच देंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित हो रहे मेले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के विस्तार के रूप में देखे जा रहे हैं।

मेले में उद्योग विभाग, ओडीओपी, खादी ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, सीएम युवा और स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को निःशुल्क स्टॉल दिए गए हैं। आयोजन को जीएसटी बचत उत्सव के रूप में भी मनाया जाएगा, जहां जीएसटी दरों में कमी की जानकारी जनता को दी जाएगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि स्वदेशी मेले वोकल फॉर लोकल अभियान को जन आंदोलन का रूप देंगे और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button