उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि,समाधि स्थल पर लगा चाहने वाला का तांता

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज तीसरी पुण्यतिथि है, सैफई स्थित समाधि स्थल पर भारी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। इस दौरान सपा अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किये। समाधि स्थल पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, फिरोजाबाद सांसद रामजी लाल सुमन समेत कई बड़े नेता व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा है कि आज के दिन हम सब लोग संकल्प लेते हैं कि नेताजी के बताए हुए रास्ते पर चलकर इस देश के किसान, मजलूम, अल्पसंख्यक, आदिवासी, मुसलमान भाइयों के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सारे फैसले नेताजी ने लिए हैं जिन फैसलों की वजह से समाज में बदलाव दिखाई देता है। मुख्य रूप से समाजवाद और सेकुलरिज्म को उन्होंने हर मौके पर मजबूत बनाने का काम किया, संविधान को बचाने के लिए हमेशा समाजवादी लोगों ने कहा कि संविधान ही संजीवनी है। वही समय समय पर हमारी ढाल बनता है, उसका संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प आज हम लोग लेते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button