देशबड़ी खबर

ED की पूछताछ के बीच पहली बार बोले राहुल, अधिकारी भी समझ गए होंगे, मुझे डराया नहीं जा सकता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई पूछताछ के दौरान साथ देने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, अकेले नहीं था, लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले सभी मेरे साथ थे। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की जांच सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, ईडी और ऐसी एजेंसियां मुझ पर दबाव नहीं बना सकतीं। उन्होंने कहा, मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारी भी समझ गए होंगे कि कांग्रेस नेता को डराकर धमकाया नहीं जा सकता है।

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो हमारे युवा आर्मी, एयरफोर्स, नेवी में भर्ती होने के लिए रोज दौड़ते हैं, उन्हें मैं कह रहा हूं कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने इस देश की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है, ये देश अपने युवाओं को अब रोज़गार नहीं दे पाएगा चाहे सरकार कुछ भी कर ले। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के बारे में हमने कहा था कि मोदी जी को ये बिल(कृषि क़ानून) वापस लेने पड़ेंगे। अब कांग्रेस पार्टी कह रही है कि मोदी जी को ये अन्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा। हिन्दुस्तान का हर युवा हमारे साथ इस काम में खड़ा मिल रहा है।

राहुल ने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और हम यह सुनिश्चित करेंगेवे (भाजपा) ‘एक रैंक, एक पेंशन’ की बात करते थे, लेकिन अब ‘न रैंक और न पेंशन’ है। युवा कड़ी मेहनत करेंगे और अपने घरों को वापस जाएंगे। एक बार सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्हें कोई रोजगार नहीं मिलेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button