ताज़ा ख़बरदेश

जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जर्मनी जायेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26-27 जून को जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने श्लॉस एल्मौ का दौरा करेंगे। इसके बाद 28 जून को वह एक दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के दो सत्रों में संबोधित करने की उम्मीद है।
इन सत्रों में पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र को लेकर चर्चा होगी। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयास में अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य लोकतंत्रों को भी आमंत्रित किया गया है। शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री कुछ भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करेंगे और पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रधानमंत्री हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई के नए राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में चुने जाने पर बधाई भी देंगे। प्रधानमंत्री उसी रात 28 जून को यूएई से स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button