देश

नूंह में धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव, एक होमगार्ड की हत्या…कारों में लगाई आग

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कई वाहनों में आग लगा दी गई, जिसमें एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अन्य क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाया गया है और धारा 144 लगा दी है।

पुलिस के अनुसार, बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल ‘एक या दो कारों’ में आग भी लगा दी गई। खबरों के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया।

जलाभिषेक यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात गई थी। पुलिस ने बताया कि इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन निर्धारित संख्या अभी नहीं बताई है। कुछ दावों के मुताबिक, झड़प की वजह बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक कथित आपत्तिजनक वीडियो था। नूंह के थाना प्रभारी हुकम सिंह ने कहा, ‘‘इलाके में हालात स्थिर हैं।’’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button