ताज़ा ख़बरदेश

अरविंद केजरीवाल को आशंका, सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया के ऊपर फर्जी केस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेे आशंका जताई है कि सत्येंद्र जैन के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजा जा सकता है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए यह आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिन सूत्रों ने उन्हें बताया था कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी होगी उन्होंने ही अब कहा है कि मनीष सिसोदिया की बारी है।

दिल्ली के सीएम ने कहा, ”आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों को जेल में डाल दो। फर्सी केस में अब मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने की तैयारी है। मैंने कुछ महीने पहले ही बता दिया था कि केंद्र सत्येंद्र जैन को फर्जी केस में जेल भेजने वाली है। उन्हीं सूत्रों से सूचना मिली है कि केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने जा रही है।”

केजरीवाल ने कहा, ”मनीष सिसोदिया आजाद भारत के अब तक के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाने का काम किया है। मैं दिल्ली के 18 लाख सरकारी स्कूलों के बच्चों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके शिक्षा मंत्री भ्रष्ट हैं। मैं उनके परिजनों से भी पूछना चाहता हूं कि क्या आपको सिसोदिया करप्ट लगते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप लोग कितनी भी रेड डाल लो, हम काम करते रहेंगे।”

रोकना चाहते हैं दिल्ली में चल रहे काम

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई ना कोई फर्जी केस तैयार करने को कहा है। जैसे सत्येंद्र जैन के खिलाफ फर्जी केस किया है, वैसे ही मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी फर्जी केस बना रहे हैं। मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य में हो रहे अच्छे काम को रोकना चाहते हैं। लेकिन चिंता मत करिए सभी अच्छे काम चलते रहेंगे।”

एक साथ कर लो सबको गिरफ्तार: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मंत्रियों को गिरफ्तार करने से जनता के काम में बाधा आती है। उन्होंने कहा, ”मेरी प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अपील है कि एक-एक करके जेल में डालने की बजाय आप आम आदमी पार्टी के हम सभी मंत्री और विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। सारी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सभी जांच कर लें। आप एक एक मंत्री को गिरफ्तार करते हो इससे जनता के काम में बाधा आती है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button