ताज़ा ख़बरदेश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, कई नेता और कार्यकर्ता भी संक्रमित

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोनावायरस संक्रमण का शिकार हो गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं के भी संक्रमित होने की खबर है। खास बात है कि मई में वह राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुई थीं। उस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं ने शिरकत की थी।

कांग्रेस नेता रणदीव सुरजेवाला का कहना है कि बीते हफ्ते सोनिया गांधी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही थीं। बुधवार शाम को वह कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं। खबर है कि उन्हें बीमारी के हल्के लक्षण नजर आ रहे थे और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने कहा, ‘इनमें से कुछ कोविड से संक्रमित हुए हैं।’

फेफड़ों में पहले हो चुका है संक्रमण

सोनिया गांधी पहले भी फेफड़ों में संक्रमण का शिकार हो चुकी हैं। साल 2014 में उन्हें राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उस दौरान कहा जा रहा था कि कांग्रेस नेता को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के प्रदूषण से बचकर गईं थी गोवा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉक्टर की सलाह पर दिल्ली के भारी प्रदूषण से बचकर तटीय राज्य गोवा चली गई थीं। खबर थी कि डॉक्टरों ने क्रोनिक चेस्ट इन्फेक्शन के चलते उन्हें प्रदूषण से दूर जाने की सलाह दी थी। उस साल अगस्त में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह काफी दवाएं ले रही थीं और डॉक्टर संक्रमण को लेकर काफी चिंतित थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button