ताज़ा ख़बरदेश

खूनी नाला इलाके में धंसी टनल के मलबे से चार श्रमिकों के शव बरामद

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के खूनी नाला इलाके में निर्माणाधीन टनल के धंसने के कारण मलबे में दबे नौ श्रमिकों में से चार के शव बरामद कर लिये गए हैं। डीसी रामबन ने बताया कि अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है।
बचाव दल के लोग व मशीनें लगातार मलबे को हटाने का काम कर रही हैं। बचाव कार्य के तीसरे दिन बचाव दल ने मलबे में दबे 4 और मजदूरों का शव बरामद कर लिया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है जबकि सभी शवों को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है। शुक्रवार को भी मलबे से एक शव मिला था। अभी भी पांच लोग मलबे में दबे हुए हैं।
गौरतलब है कि खराब मौसम के बीच शाम को घटनास्थल पर और मलबा गिरने से बचाव कार्य को एहतियातन रोक दिया गया था। शनिवार सुबह मौसम में सुधार देख प्रशासन ने एक बार फिर बचाव कार्य को तेजी के साथ शुरू कर दिया है। इस दौरान मशीनों की भी मदद ली जा रही है। इससे पहले गुरुवार देर रात तीन घायल श्रमिकों को बचा लिया गया था जिनका शनिवार को भी अस्पताल में उपचार जारी है।
गुरुवार रात को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही टनल नंबर-3 की एडिट टनल अचानक धंस गई। उस समय टनल के अंदर व बाहर कुल 13 लोग काम कर रहे थे। हादसे के बाद मलबे की चपेट में आए तीन घायलों को बाहर निकाल लिया गया। उस समय एडिट टनल के अंदर काम कर रहे नौ लोग मलबे में दब कर लापता हो गए जिनका पता लगाने के लिए पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और सिविल क्विक रिएक्शन टीम जुटी हुई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button