ताज़ा ख़बरदेश

मंत्री नवाब मलिक के दाऊद इब्राहिम से संबंध के साक्ष्य मिले, कोर्ट ने कहा- कार्रवाई जारी रखें

मुंबई। मुंबई की विशेष कोर्ट को मंत्री नवाब मलिक से अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के संबंध होने के साक्ष्य मिले हैं। इसके बाद कोर्ट ने नवाब मलिक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है। इससे नवाब मलिक की मुसीबतें बढ़ गई है। नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। वह आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
ईडी ने 21 अप्रैल को मलिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई कर रहे विशेष कोर्ट के जज राहुल रोकड़े ने ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है। अदालत ने पाया कि नवाब मलिक जानबूझकर और सीधे तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे। साथ ही कुर्ला में गोवावाला कंपाउंड को अपने कब्जे में लेने के लिए नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और उसके अंगरक्षक सलीम पटेल के साथ कई बैठकें की। अदालत ने पाया कि नवाब मलिक ने धनशोधन किया।
जज आरएन रोकड़े ने कहा है कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सुबूत हैं। पहली नजर में पता चला है कि नवाब मलिक जानबूझकर इस मामले में शामिल थे। विशेष अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए नवाब मलिक और 1993 के बम धमाकों के दोषी और सरदार शाहवाली खान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।
ईडी के चार्टशीट में 17 गवाह हैं। इसमें दाऊद के भाई इकबाल कासकर और हसीना पारकर के बेटे अलीशा पारकर के साथ-साथ सरदार शाहवाली खान के जवाब शामिल हैं। पता चला है कि ईडी ने अपनी चार्टशीट में नवाब मलिक और सरदार शाहवाली खान को आरोपित किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button