उत्तराखंडताज़ा ख़बर

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। केंद्रीय शिक्षामंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमितामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रधान ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं। युवाओं की प्रतिभा को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी केंद्र द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। रोजगार के साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वरोजगार की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button