उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

योगी आदित्यनाथ ने वोट डाल कहा, ”विकास, राष्ट्रवाद और अपराध मुक्त यूपी के लिए मतदान”

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में शनिवार को हो रहे स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव में शहर विधायक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। नगर निगम में मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि यह मतदान यूपी और गोरखपुर के विकास के साथ राष्ट्रवाद और अपराधमुक्त यूपी के लिए हो रहा है।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में मतदान को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने न सिर्फ मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की वकालत की है बल्कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को संबल प्रदान करने के लिए इसे जरूरी भी बताया है। अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी पात्र सम्मानित मतदाता गण विकास, राष्ट्रवाद व सुशासन की विजय के लिए अवश्य मतदान करें। आपका एक मत ”आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” की निर्माण यात्रा को संबल प्रदान करेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button