उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एक से दो दिन में हो सकती है अतीक के बेटे की हत्या : राम गोपाल यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने प्रयागराज में हुये उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। राम गोपाल यादव ने दावा किया है कि अतीक अहमद के बेटे की हत्या हो सकती है। एसटीएफ और पुलिस पर ऊपर से भारी दबाव है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि दबाव कौन दे रहा है।

दरअसल, बीते दिनों प्रयागराज में हुये उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस अभी तक दो आरोपितों का एनकाउंटर कर चुकी है। वहीं प्रयाग राज में सोमवार को अतीक की बहन आयशा नूरी भी अपने दोनों भाइयों अतीक और अशरफ के एनकाउंटर की आशंका जता चुकी हैं। उसके एक दिन बाद ही मंगलवार को यानी की आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल ने दिये अपने बयान में कहा है कि एक से दो दिन के अंदर अतीक के बेटे की हत्या हो सकती है।

पुलिस अब तक जिस तरह से उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई कर रही है। उससे साफ तौर पर यह जाहिर हो गया है कि असली आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में जो मिल रहा है उसी पर कार्रवाई कर दे रही है। साथ ही राम गोपाल ने यह भी कहा है कि पकड़ कर किसी का एनकाउंटर करना अपराध है। यह नियम के खिलाफ है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button