उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लोकबंधु अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, जाना बच्चों का हाल, डॉक्टर को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

खाना खाने के बाद 4 की मौत, 12 से अधिक अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लोक बंधु अस्पताल पहुंचे। जहां फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार 14 बच्चों का हाल जाना। सीएम ने एक-एक करके सभी बच्चों के पास जाकर उनके बात की। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन को बच्चों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं लखनऊ के डीएम विशाख जी को भी निष्पक्ष जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने एक बच्चे से पूछा कि तबीयत ठीक है, फिर यह भी पूछा कि पहचान रहे हो, बच्चे ने दोनों हाथ उठाकर अपनी सहमति जतायी। अधिकारियों ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बारी-बारी से बच्चों के बिस्तर के पास गये और गंभीर स्थिति में दिख रहे बच्‍चों के बारे में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की।’’ जब एक बच्चे के बिस्तर के पास मुख्यमंत्री पहुंचे तो बच्चे को मुस्कुराते देखा गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बैठ जाओ जिसके बाद बच्चा बैठ गया। उन्होंने उसका नाम पूछा और प्रोत्साहित किया। इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने बच्‍चों के उपचार में लगे चिकित्सकों की टीम से भी बातचीत की। योगी के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

लखनऊ के पारा इलाके में स्थित निर्वाण राजकीय बाल गृह में 147 बच्चे रहते हैं, जिनमें मुख्य रूप से अनाथ और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे शामिल हैं। मंगलवार शाम को बाल गृह के 20 से अधिक बच्चे संभवतः दूषित पानी पीने के कारण बीमार पड़ गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) विशाख जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चार बच्चों की मौत हो गयी, जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इनकी उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा जाएगा।’’ लखनऊ मंडल की आयुक्त रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को कहा कि हो सकता है कि दूषित पानी पीने से बच्चे बीमार हुए हों। जिला प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button