उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

43 करोड़ से रामायण पार्क साकार करने की तैयारी तेज, मास्टर प्लान तैयार

लखनऊ,  गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) रामायण पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क तथा ग्रीनवुड पार्क के निर्माण व विकास कार्यों की प्रक्रिया को अप्रैल से शुरू करने जा रही है। इसपर 26.26 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। इसके अलावा संस्कृति दर्शन पार्क व ग्रीनवुड पार्क में भी 16.57 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण व विकास के विभिन्न कार्य होंगे।

मास्टर प्लान के अनुसार, यहां रामायण काल के पात्रों की 15 कलाकृतियों समेत 45 कलाकृतियों की स्थापना व मल्टीमीडिया प्रौद्योगिकी मनोरंजन तत्वों, शीशा घर यानी मिरर भूलभुलैया, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, मोशन चेयर 5 डी थिएटर तथा किड्स एक्टिविटी एरिया जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस पार्क के विकास के लिए चिह्नित की गई भूमि कोयल एन्क्लेव, लोनी भोपुरा रोड पर स्थित है जिसका क्षेत्रफल 22,700 वर्ग मीटर (5.61 एकड़) है। सभी कार्यों को एक वर्ष की समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा संस्कृति दर्शन पार्क के विकास के लिए चिन्हित भूमि हाथी पार्क/रानी अवंती बाई पार्क में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 10.3 एकड़ है। यहां किड्स एक्टिविटी एरिया के साथ ही विभिन्न प्रकार की नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। विशेष रूप से यहां ऐसी कलाकृतियों की स्थापना भी की जाएगी जो कि रीसाइक्ल्ड मटीरियल से बनी होगी और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करेगी। इसी प्रकार, ग्रीनवुड पार्क का विकास निम्बू पार्क में किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 3.95 एकड़ है। यहां फूड कियोस्क का भी विकास किया जाएगा जहां विजिटर्स विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जायका ले सकेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button