उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

COVID ALERT: KGMU में कोरोना ने दी दस्तक, तीन चिकित्सक सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ,  राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में केजीएमयू के तीन चिकित्सक समेत 10 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पांच महिला व पांच पुरुष शामिल हैं। दो दिन में लखनऊ 17 मरीज कोविड के मिल चुके हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। अब तक कुल 60 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 32 पहुंच चुकी है।

सीएमओ कार्यालय की ओर से साझा रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव आने वाले मरीजों में केजीएमयू के टीजी हॉस्टल में रहने वाले तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें एक युवती (26) और दो पुरुष (26) व (31) हैं। सभी आइसोलेशन में हैं। इससे पहले भी केजीएमयू, सिविल समेत कई अस्पतालों के डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। जानकीपुरम निवासी पुरुष (47) को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह आठ जून को थाईलैंड टूर पर गए थे। वहां से 14 जून को नई दिल्ली वापस पहुंचे। फिर 17 जून को लखनऊ घर लौटे। जुकाम और बुखार होने पर परिवारीजनों ने जांच के लिए नमूना भेजा तो कोरोना निकला। इसके अलावा राजाजीपुरम के दो पुरुष (35) और (55), आलमबाग कृष्णा पल्ली निवासी महिला (36), इंदिरा नगर की बच्ची (10) व युवती (26) शामिल हैं। साथ ही सरोजनी नगर की महिला (45) को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button