उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP News: अब नहीं होगा जगह-जगह जलभराव, नगर आयुक्त ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ,  वर्षा ऋतु का आगमन होते ही नगर निगम ने जलभराव से निपटने की विशेष तैयारियां शुरू कर दी है। जलभराव की स्थिति पर सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस पर शिकायत दर्ज होते हुए समाधान किया जाएगा।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर में निचले इलाके, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित होता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोगों से अपील है कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में किसी भी स्थान पर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, नालों की सफाई, रास्ता अवरुद्ध होना या अन्य बारिश जनित समस्याओं पर सीधे हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित क्षेत्र की टीम तुरंत कार्रवाई करेगी।

जलभराव पर ये मिलाएं नंबर

– टोल-फ्री- 1533

– 9219902911

– 9219902912

– 9219902913

-9219902914

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button