उत्तर प्रदेशबड़ी खबरशाहजहांपुर

पत्नी मायके गई, इधर शख्स ने अपने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सनकी शख्स ने अपने चार नाबालिग बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शख्स की पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव की है।

पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लिया

फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस वारदात को इसी गांव के रहने वाले राजीव ने अपने घर में अजाम दिया। राजीव ने अपने चार बच्चे, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है, की हत्या कर दी।

सभी बच्चे नाबालिग, इनमें एक लड़का था

जानकारी के मुताबिक, देर रात किसी समय राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था।

बाबा ने पोती-पोते की खून से सनी लाश पड़ी देखी 

सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचे और उन्होंने वहां पर जो नजारा देखा तो उनकी रूह कांप गई। वहां उनके चार पोती-पोते की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button