उत्तराखंडताज़ा ख़बर

जोशीमठ: मुख्य सचिव ने असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने के दिए निर्देश

जोशीमठ। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्रों से सभी असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को अविलंब सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने को कहा है।

लगातार हो रहे भू धंसाव को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि हमारे लिए एक-एक मिनट बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में शासन में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र को अविलंब खाली कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, लोगों को जिस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, वहां पेयजल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में टूटी पेयजल लाइनों, सीवर एवं विद्युत लाइनों आदि को ठीक करने को कहा। उन्होंने भू-धंसाव बढ़ने और विद्युत लाइनों से प्रभावित क्षेत्र में जानमाल का नुकसान न हो इसके लिए लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए रखते हुए उच्चाधिकारियों को भी क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button