सतीश महाना ने गोवा में लोकोत्सव 23 का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्कम पर आधारित है। जो हमेशा सबको जोड़ने काम करती है। इसलिए यह विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नई उंचाईयों की तरफ बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत एक बार फिर विश्वगुरू बनेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने गोवा में आयोजित लोकोत्सव- 23 का आज दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने गोवा का विकास और खुशहाली का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से माला का एक-एक फूल उसकी ताकत को बढ़ाने का काम करता है। उसी तरह गोवा एक छोटा राज्य होते हुए भी देश के विकास में अपनी बढ़ी भूमिका निभा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी तरह कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा की मूल संस्कृति भारतीय है। यह सबको साथ लेकर चलने की बात करती है। लोकोत्सव-2023 8 से 10 दिसंबर तक कैनाकोना में आयोजित किया गया है। वार्षिक कार्यक्रम में पारंपरिक खेल, लोक नृत्य, ग्रामीण व्यंजन, ग्रामीण संस्कृति को दर्शाने वाले शो, जैविक फल और सब्जियों के स्टॉल आदि शामिल किए गए है। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा विज्ञान परियोजनाओं का भी प्रदर्शन किया गया है। लोकोत्सव 2023 का आयोजन आदर्श युवा संघ एवं श्री बलराम एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।