घरेलू गैस के दाम 50 रूपये बढ़े

तेल कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी की नई दरें जारी करते हुए घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रूपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर को भी महंगा कर दिया गया है।

तेल कंपनियों द्वारा बुधवार को जारी की गई नई दरों के मुताबिक, 14 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 1040 की जगह अब 1090 का मिलेगा। वहीं पांच किलोग्राम का छोटू सिलेंडर अब 382 की जगह 400 रूपए में मिलेगा। इसके अलावा दस किलोग्राम के कंपोजिट सिलिंडर में भी तेल कंपनियों ने करीब 40 रूपए की बढ़ोतरी कर दी है । अब यह सिलेंडर 741 की जगह 777 रूपए में मिलेगा। घरेलू गैस में जहां तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी की है वहीं व्यवसायिक सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को एक बार फिर राहत मिली है।

19 किलोग्राम का सिलिंडर अब 2130 की बजाय 2120 रुपए में मिलेगा। इस तरह व्यावसायिक सिलेंडर पर भी आठ रूपए की कमी की गई है। अभी कुछ दिन पहले ही व्यवसायिक सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 192 रुपए की कमी की थी। रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की जेब खाली हो रही है।

यह रहे सिलिंडर के दाम पहले                यह रहे सिलिंडर के दाम अब

14.2 किलो- 1040 रूपये                      14.2 किलो- 1090 रूपए
5 किलो- 382 रूपये                              5 किलो- 400 रूपए
10 किलो – 741                                  10 किलो – 777 रूपए
———————————————– 19 किलो- 2120 रूपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button